khabar abhi tak

जबलपुर : देखकर हसने पर युवक को उतारा था मौत के घाट...शादी-समारोह में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा


जबलपुर ।
विगत दिनों पहले शादी-समारोह में एक युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना बेलबाग में 26 जून की रात भानतलैया स्कूल में हो रही शादी समारोह के दौरान एक लड़के को चाकू मारने से पेट में चोट आने से घायल को मेडिकल कालेज ले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को 20 वर्षीय ऋ षि प्रजापति निवासी बड़ी खेरमाई पनागर ने बताया कि वह अपने पड़ौसी पवन प्रजापति के शादी की बारात में अपने बड़े पिताजी के लड़के 20 वर्षीय मोहित प्रजापति के साथ सिंधी केम्प हनुमानताल में आया था।  जो शादी पार्टी का कार्यक्रम भानतलैया स्कूल में था, पानी गिरने के कारण खाना पीना स्कूल के अंदर कमरे एवं बरामदे में चल रहा था। वहीं पड़ौसी निक्की उर्फ कौशलेश प्रजापति भी शादी में आया था जो वहीं पर खड़ा था, जिसकी किसी के साथ बहस हो रही थी। तभी निक्की प्रजापति ने मोहित से कहा कि तु मुझे देखकर क्यों हंस रहा है एवं पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर अपने पास में रखे चाकू से मोहित के पेट में चोट पहुंचा दी। हमले के बाद सभी दोस्त घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
रेलवे स्टेशन के बाहर दबोचा गया आरोपी
इस हत्या की वारदात के बाद पुलिस द्वारा सरगर्मी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 21 वर्षीय आरोपी निक्की उर्फ कौशलेश प्रजापति निवासी बडी खेरमाई के पास भगत सिंह वार्ड पनागर भागने की फिराक में कही बाहर जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही आरोपी को रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न. 6 के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा गया। साथ ही निक्की उर्फ निकलेश की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चायना चाकू जब्त करते हुये आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकडऩे में थान प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट, उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, उप निरीक्षक मुनेश लाल कोल, उप निरीक्षक वर्षा सलामे, प्रधान आरक्षक प्रेम लाल, शिवशंकर यादव, मनोज मिश्रा, भूपेन्द्र ंिसह, आरक्षक विनीत श्रीवास, सुतेन्द्र यादव, महिला आरक्षक सरिता डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak