khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष किया 9.57 मिलियन टन माल लदान


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डल माल लदान में लगातार वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके परिणामस्वरूप पमरे महाप्रबंधक  सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में और वाणिज्य विभाग तथा परिचालन विभाग एवं बीडीयू टीम के संयुक्त प्रयासों से इस चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 9.57 मिलियन टन माल लदान किया। उल्लेखनीय है कि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में पमरे ने 9.54 मिलियन टन माल लदान किया था, जो कि .03 मिलियन टन अधिक रहा। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में अब तक जबलपुर मण्डल ने 6.44 मिलियन टन, भोपाल मण्डल ने 1.55 मिलियन टन एवं  कोटा मण्डल ने 1.58 मिलियन टन,माल लदान किया। 

माल यातायात को बढ़ावा देने ये किए जा रहे प्रयास    

- फ्रेट लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए पमरे मुख्यालय और तीनों मंडलों में व्यापार विकास इकाइयां (बीडीयू) स्थापित की गई हैं। इसके तहत नये लोडिंग स्ट्रीम से माल यातायात को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

- मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए। 
- माल गोदामों में राउण्ड द क्लाॅक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं । 
- गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak