khabar abhi tak

तबाही मचा सकता है बिपरजॉय तूफान...आपदा प्रबंधन विभाग के साथ गृह मंत्री ने की बैठक


बिपरजॉय तूफान तेजी से गुजरात की ओर बढ रहा है। अरब सागर में उठा ये तूफान 2 दिन बाद 15 जून को कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने वाला है। जानकारों के मुताबिक इस तूफान की वजह से 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एनडीआरएफ की टीमों द्वारा गुजरात के तटीय जिलें जिसमें कच्छ, पोरबंदर, द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तूफान प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज 20 हजार से अधिक लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।

गृह मंत्री ने की बैठक

इधर बिपरजॉय तूफान को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक की है। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय तूफान अभी गुजरात के द्वारका से 290 किमी दूर है आज मंगलवार को सुबह 9 बजे के अपडेट के मुताबिक, तूफान 8 किमी/घंटे की स्पीड से नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। तूफान मंगलवार सुबह 5ः30 बजे पोरबंदर से 300 किमी, द्वारका से 290 किमी, जखौ पोर्ट से 340 किमी, नालिया से 350 किमी दूर था। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद ये मुड़कर नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट दिशा में आगे बढ जाएगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak