khabar abhi tak

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाई मोहब्बत की दुकान


जबलपुर ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लगाकर शरबत एवं फूल बांटकर जन्म दिवस मनाया। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने देश के मूल मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी जिसे देशभर में जबरदस्त समर्थन मिला । केन्द्र की सत्ता में बैठी भाजपा देश की जनता को गुमराह कर नफरत बांटने का काम कर रही है आमजन के जो मूल मुद्दे हैं महंगाई, बेरोजगारी और अमीरी गरीबी के बीच बढ़ती खाई। इन मुद्दों पर राजनीति करते हुए बीजेपी केन्द्र की सत्ता तक पहुंच गई लेकिन अब इन मुद्दों का जिक्र तक नहीं करती। अब देश का युवा समझ गया है कि उनके साथ छलावा हुआ है। इसलिये अपने नेता के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय में नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान लगाकर फूल और शरबत बांटकर जन्म दिवस मनाया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak