khabar abhi tak

जबलपुर : फिल्मी स्टाइल में दबोचे गए अवैध शराब तस्कर...पुलिस के वाहन को सफारी से मारा कट, फिर बाइक से किया पीछा


जबलपुर।
  सफारी कार अवैध शराब की खेप लाते आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा है। इस मामले में थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग सफारी वाहन में अवैध शराब कुण्डम से जबलपुर की ओर आ रही है। मामले की जानाकरी लगते ही तत्काल पुलिस की टीम द्वारा मौके पर नाकाबंदी की गई। तभी कुण्डम की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की सफारी कार पुलिस को देखकर सोनपुर की ओर मुड़ गई। जिसका पीछा करते हुये सोनपुर केनाल के पुल के पहले रास्त में वाहन का हार्न बजाकर उक्त वाहन का रोकने का प्रयास किया लेकिन सफारी वाहन चालक पुलिस को कट मार दिया। 

वाउण्ड्री से टकरा गया पुलिस का वाहन

आरोपियों द्वारा पुलिस के वाहन को कट मारने पर गाडी रोड के किनारे स्कूल वाउण्ड्री से टकरा कर छतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक राहगीर की मोटर सायकल से उक्त सफारी वाहन का पीछा किया। सोनपुर सुंदरपुर  होते हुये चिमनी के पास चहिया पोल्ट्री फार्म परियट में वाहन को रूकवा कर वाहन चालक का पकड़ लिया गया। तभी बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल में 2 लड़के आकर छीना झपटी करने लगे और बोले कि इस गाड़ी में कुछ नहीं है इस छोड़ो कहकर शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाये जिससे प्रधान आरक्षक नीलकंठ एवं आरक्षक वशिष्ठ को चोटें आ गई।

जंगल की तरफ भागा सफारी का चालक

इसी दौरान सफारी वाहन का चालक जंगल तरफ गाड़ी छोड़कर भाग गया, शासकीय कार्य में बाधा पहॅुॅचाने वाले दोनों व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपने नाम 24 वर्षीय मोंटी शुक्ला उर्फ रोहित निवासी पानी की टंकी के पास चांदमारी तलैया घमापुर तथा 23 वर्षीय शुभम सेन निवासी पटैल मोहल्ला सालीवाड़ा थाना बरेला वर्तमान पता बरउ मोहल्ला चुंगी चौकी घमापुर बताया। वहीं सफारी छोड़कर भागने वाले चालक का नाम बरऊ मोहल्ला चुंगी चौकी घमापुर निवासी रिक्की उर्फ दीपक मौर्य बताया। सफारी को चैक करने पर बीच की सीट एवं पीछे की सीट में कुल 47 पेटी शराब की रखीं मिली जिसमें 4 पेटी गोवा विस्की के कुल 200 पाव तथा 2 हजार 150 पाव देशी शराब कुल कीमती लगभग 2 लाख रूपये के रखी मिली। पुलिस आरोपियों को गिरफतार कर अवैध शराब जब्त करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बिनोद पटैल, गोवर्धन ठाकुर, ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नीलकंठ, अम्बिका पाण्डे, आरक्षक बहादुर शमश्ेार, आकाश, वशिष्ठ की भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak