khabar abhi tak

एलएचबी रैक में परिवर्तित हुआ चित्रकूट एक्सप्रेस का एक और रैक... देखिए इन रैको की खूबियां


जबलपुर ।
रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित एवं अरामदायक यात्रा के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 15205/15206 लखनऊ-जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के चौथे रैक से चलाने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि चित्रकूट एक्सप्रेस के चारों रैक अब एलएचबी रैक में परिवर्तित हो गए हैं । एलएचबी कोच गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस में दिनांक 16 जून से लखनऊ स्टेशन से और इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में दिनांक 17 जून से जबलपुर स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगेंगे । गाड़ी में एलएचबी कोच लगने से गाड़ी की कोच कंपोजीशन इस प्रकार रहेगी।
ऐसे रहेंगे कोच कंपोजीश
 इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य श्रेणी एवं 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 21 एलएचबी कोच रहेंगे। मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किये गए एलएचबी कोच पारंपरिक (आईसीएफ) कोच की तुलना में काफी आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति क्षमता होती है और वजन में हल्का होते हैं। इन कोचों की एन्टी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें ढेर होने से रोकती हैं। इससे यात्रियों को नुकसान कम होने की संभावना रहती है। नए डिजाइन में तैयार किये गए यह कोच यात्रा का सुखद एहसास कराते हैं।
रीवा- रानी कमलापति एक्सप्रेस की अवधि बढ़ी
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल दोनों दिशाओं में दिनांक 30 जून तक अपने निर्धारित दिन, समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी। इससे पूर्व इस गाड़ी को दिनांक 24 जून तक चलाने का निर्णय लिया गया था।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak