khabar abhi tak

समर्थकों के साथ सरेंडर करने पहुंचा गोलीकांड में फरार भाजपा नेता प्रियांश


जबलपुर।
युवती को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने संजीवनी नगर थाने में आज सोमवार को सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भाजपा की झंडा लगी स्कॉर्पियो से संजीवनी नगर पुलिस चौकी पहुंचा था। वही उसके साथ भारी समर्थक भी थे। 

कांग्रेसियों ने किया घेराव

इधर आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा की गिरफ्तारी ना होंने से नाराज कांग्रेसीयों ने आज पुलिस कप्तान के कार्यालय का घेराव किया था। जहां पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak