khabar abhi tak

संड्री अर्निंग से पश्चिम मध्य रेल ने कमाया 34 करोड़ से अधिक रेल राजस्व


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों पर संड्री से आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके परिणामस्वरूप पमरे महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष के पहले माह यानी अप्रैल में कुल 34 करोड़ 55 लाख रूपये संड्री से ऑरिजनेटिंग आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 13 करोड़ 92 लाख रूपये की तुलना में 148.18 प्रतिशत अधिक है।
इस प्रकार है संड्री रेवेन्यू परफॉरमेंस  
जबलपुर मण्डल-  मण्डल को कुल रुपये 11.42 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व रुपये 01.92 करोड़ से लगभग 494 प्रतिशत अधिक है।
भोपाल मण्डल-  मण्डल को कुल रुपये 11.48 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व रुपये 09.35 करोड़ से लगभग 23 प्रतिशत अधिक है।
कोटा मण्डल-  मण्डल को कुल रुपये 11.66 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व रुपये 02.65 करोड़ से लगभग 339 प्रतिशत अधिक है। उलेखनीय है कि संड्री यानि विविध आय के अंतर्गत रेलवे भूमि का वाणिज्यिक उपयोग से प्राप्त होने वाली आय, निजी साइडिंग के अलावा वन विभाग और रक्षा विभाग को दी गई जमीन की लाइसेंस फीस, कॉनकोर को दी गई जमीन, पैंट्री कारों की ढुलाई लागत,लावारिस और क्षतिग्रस्त माल, अनुपयोगी राजस्व स्क्रैप, आवासीय भवन, रिटायरिंग रूम, विश्राम गृह, भवन निर्माण के लिए पट्टे पर दी गई भूमि, स्टेशनों/रेलवे परिसर में कार/स्कूटर/साईकिल पार्किंग, खानपान विभाग तथा विज्ञापन शुल्क और गैर किराया राजस्व की आय शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak