khabar abhi tak

तिलवारा स्थित गौ सेवा केंद्र में मृत हाल में मिली कई गाय...मध्य भारत मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन पर लगाया आरोप, देखिए वीडियो


जबलपुर।
तिलवारा स्थित गौ सेवा केंद्र में कई गौवंश मृत हालत में मिलने मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह गौ सेवा केंद्र नगर निगम के अधीन है। इस मामले में मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि हाल ही में उन्होंनें तिलवारा स्थित गौ सेवा केंद्र में पहुंचकर देखा तो वहां पर सैकड़ो की तादात पर गाय बाहर धूप पर खड़ी हुई थी। वहीं अंदर जाकर देखा तो कुछ गाय मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी। वहां न तो पानी की व्यवस्था थी और ना ही चारे की। 

आंदोलन की दी चेतावनी

मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव एवं महासचिव आशीष मिश्रा ने बताया कि गौ सेवा केंद्र के अंदर लगभग 3 गाय एवं एक बछडा मृत अवस्था में पडे हुए थे। जो सम्भवतः धूप की वजह से मृत हो गई हैं। उन्होंनें निगम प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए आड़े हांतो लिया है। जिसपर उन्होंनें विरोध जताकर निगम प्रशासन से गौ सेवा केंद्र में व्याप्त अनियमितताओं को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंनें कहा कि जलद ही अगर गौशाला केंद्र में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। 




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak