khabar abhi tak

टैक्स कलेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...नगर निगम के संभाग क्रमांक-3 में थे पदस्थ


जबलपुर।
आज सोमवार को दोपहर के समय नगर निगम एक कर्मचारी के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक तिलवारा थाना क्षेत्र के सोनी कॉलोनी में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी सुरेन्द्र ठाकुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के वक्त मतक सुरेन्द्र ठाकुर की पत्नी अपने मायके गई थी। वहीं उनकी बेटी घर में सो रही थी। जानकारी के मुताबिक मतक सुरेन्द्र ठाकुर नगर निगम के संभाग क्रमांक 3 में टैक्स कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। मामले की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिन्होंने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak