khabar abhi tak

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी...हादसे में 3 की मौत, कई गंभीर


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह हादसा उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को ला रही थी।  कार्यक्रम स्थल से 5 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को उमरिया जिले के भरौला में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके चलते शहडोल की बस पाली बीरसिंहपुर (उमरिया) के भतौरा गांव से लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रही थी। तभी घाघरी ओवरब्रिज पर दो पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई।  

सडक पर लगा लम्बा जाम

हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को खुलवाया। वहीं इस हादसे में 8 लोगों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



घटना स्थल पर पहुंचे सीएम

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak