khabar abhi tak

मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों पर चाकूओं से हमला...आरोपी फरार


जबलपुर।
मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों पर 5 बदमाशों ने चाकूआंे से ताबडतोड हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक संजीवनी नगर थार्नांगत आज सुबह कछपुरा ब्रिज के नीचे बने गुलौआ तालाब पर कई लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान 5 बदमाशों द्वारा एक युवती के साथ छेडखानी की जा रही थी। तभी वहां पर मौजूद वॉक कर रहे 3 लोगों ने युवती से छेडखानी का विरोध किया। जिसपर पांचों बदमाशों ने तीनों पर चाकूओं से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में घायल तीनों लोगों को आनन-फानन में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना लगते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak