khabar abhi tak

मेरे खिलाफ कोई FIR नहीं, वीडी शर्मा अपने काले कारनामे छुपा रहे हैं : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ


अनूपपुर।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडी शर्मा के बयान जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 1984 में दंगे में उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करने अनूपपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए कमलनाथ उत्कृष्ट विधायल अनूपपुर के ग्राउंड पर पहुंचे।

भाजपा के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास मेरे बारे में कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। 45 साल की राजनीति में मेरे पर किसी ने उंगली नहीं उठाई है। उन्होंने कहा कि 1984 में दंगे में उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई है। इसके बाद बीजेपी ने एक आयोग भी बनाया था। उस आयोग ने भी कहा है कि मैं बेकसूर हूं। तो किसी ने उंगली नहीं उठाई, कोई FIR नहीं हुई। वीडी शर्मा ने खुद जो दो नंबर के काम किए है, उन पर पर्दा डालने के लिए वो इस तरह की बात कर रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए थे आरोपी

रविवार को कटनी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर 1984 के दंगों का आरोपी बताया था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों के खून से सने हुए हैं। जिसके चलते उन पर एजेंसियां जल्द ही आरोप तय करेंगी। वीडी शर्मा ने कहा था कि 84 सिख दंगों में कई हजार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। इस दंगे की जांच के लिए एक कमीशन बना था। दंगे के आरोप में सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं, इन पर दंगे को भड़काने का आरोप था। दूसरे जगदीश टाइटलर, जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा हैं। सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है, जल्द ही जेल में होंगे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak