khabar abhi tak

मढई के जंगलों में चल रहा था जुआ फड..क्राईम ब्रांच और पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा, देखिये वीडियो


जबलपुर।
मढई के जंगलों में चल रहे जुआ फड पर पुलिस ने दबिश देकर कई जुआरियों को पकडा है। वहीं आरोपियों के पास कई हजार रूपए नगद भी बरामद किए गए है। इस मामले में थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मढ़ई के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो पर पैसो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही तत्काल क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। जहां पर पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। जिस पर घेराबंदी करते हुए 6 जुआरियों को पकडा गया। पूछताछ पर अपना नाम 38 वर्षीय बंटी उर्फ भारत पिता स्व. राजेन्द्र घनघौरिया निवासी बडी खेरमाई अखाडे के पास थाना हनुमानताल जिला, 41 वर्षीय राकेश गुप्ता पिता स्व. राम नारायण गुप्ता निवासी ग्राम कुआ थाना बहोरीबंद जिला कटनी, 30 वर्षीय मनीष शर्मा पिता सुरेश चंद्र शर्मा निवासी शिवाजी नगर थाना कुठला जिला कटनी, 34 वर्षीय शहजाद खान पिता रशीद खान  निवासी आशा बारात घर के पास रजा चौक आधारताल थाना आधारताल, 45 वर्षीय बल्ली निसाद पिता लाला निसाद  निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली जिला कटनी और 36 वर्षीय सोनू जैन पिता रमेश चंद्र जैन निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली कटनी जिला कटनी बताया। 


फडबाज किल्लू और शेख अकबर की तलाश जारी

जुआरियों ने पुलिस की पूछताछ करने पर  किल्लू भाईजान निवासी पनागर एवं शेख अकबर निवासी खितौला के व्दारा नाल काटकर जुआ खिलाना बताया । पुलिस ने मौके से जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 14 हजार 200 रूपये व 52 ताश के पत्ते जब्त करते हुये आरोपियों को गिरफतार कर फरार आरोपी किल्लू भाईजान  और शेख अकबर की तलाश  शुरू कर दी है। कार्रवाई में क्राईम ब्रंाच के स.उनि. मृदुलेश शर्मा, स.उनि. अजय पाण्डेय, स.उनि. अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक शेष नारायण, राम सहाय कुशवाहा, मानस उपाध्याय, हरीशंकर गुप्ता, संतोष दीक्षित, अरविन्द श्रीवास्तव, आरक्षक अनूप सिह रंजीत यादव, प्रदीप टेकाम, सतीश दुबे थाना सिहोरा के उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, प्रधान आरक्षक दशेन्द्र दीक्षित की भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak