khabar abhi tak

कर्नाटक के जिन 7 जिलों से भारत जोड़ों यात्रा निकली, वही जीती सबसे ज्यादा सीटें...इधर जबलपुर में कांग्रेस नेताओं ने मनाया जीत का जश्न


कर्नाटक चुनाव के नतीजे अब साफ हो गए है। जिसमें 132 सीटों की जीत के साथ 4 सीटों पर आगे चल रही है। वही भारतीय जनता पार्टी 63 सीटों की जीत के साथ अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा जेडीएस 19 एवं अन्य पार्टियों ने 4 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। कर्नाटक राज्य में कुल 224 विधानसभाओं सीटों में चुनाव हुए थे। जिसमें पूर्ण बहुमत के लिए 113 सीट चाहिए था । जिसपर कांग्रेस जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने की ओर अग्रसर है ।
भारी बारिश के बीच जनता को किया था संबोधित
जानकार कांग्रेस की इस जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में लगभग 21 दिनों तक चली थी। जो 7 जिलों से होकर गुजरी थी। इन सातों में जिलों में कुल 48 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के खाते में 32 सीटें आई हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के मैसूरू में भारी बारिश के बीच जनता को संबोधित किया गया था । 


जबलपुर में मनाया गया जश्न
इधर कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलते ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जहां पर मालवीय चौक कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचकर और एक-दूसरे का मुह मीठा कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री एंव विधायक तरुण भनोट, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव, कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, पार्षद सतेन्द्र चौबे आदि उपस्थित रहे ।


 

 
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak