khabar abhi tak

चतुर्थ राज्य कैंपोरी में ग्रैंड कैंपफायर समारोह हुआ संपन्न...लोकनृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


जबलपुर ।
पश्चिम मध्य रेल, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा जिला स्काउट डेन, जबलपुर में आयोजित चतुर्थ राज्य कैंपोरी में ग्रैंड कैंपफायर समारोह महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इससे पहले अग्नि प्रज्जवलित कर महाप्रबंधक ने ग्रैंड कैंपफायर का शुभारम्भ किया। ग्रैंड कैंपफायर में मुख्यालय सहित जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल से भाग ले रहे स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। भोपाल मंडल द्वारा मराठी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं जबलपुर मंडल बुंदेलखंडी तथा कोटा मंडल ने राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुती देकर तालियां बटोरी। स्काउट्स-गाइड्स ने नाटिका के माध्यम से प्लास्टिक से मुक्ति हेतु संदेश भी दिया । 


हस्त निर्मित वस्तुओं का किया प्रदर्शन
स्काउट-गाइड कैडेटो के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें हस्त निर्मित वस्तुओं के साथ-साथ अपने क्षेत्रों के विशेष वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावे स्काउटिंग गाइडिंग स्किल के अंतर्गत स्काउट्स एवं गाइड्स नें विभिन्न गैजेटों, टेंट पिचिंग इत्यादि का भी निर्माण कर अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पमरे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा, संध्या गुप्ता, अपर महाप्रबंधक आरएस सक्सेना, पमरे महिला कल्याण संगठन उपाध्यक्षा वंदना सक्सेना, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, विवेक शील, राज्य आयुक्त/गाइड डॉ. निर्मला गुप्ता सहित सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।



तीनों मंडलों के पदाधिकारियों ने निभाई भूमिका
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राज्य मुख्य आयुक्त एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के निर्देशन में राज्य सचिव श्री सुवीर श्रीवास्तव, सहायक राज्य सचिव श्री जी.के.नंदनवार, राज्य सहायक आयुक्त श्री आशिष शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट अशोक कुमार चौबे, राज्य संगठन आयुक्त/गाइड बेवर्ली नोरोन्हा, राज्य क्वार्टर मास्टर रंजन कुमार सिंह, संजीव तिवारी, अनिल चौबे सहित मुख्यालय एवं तीनों मंडलों के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई ।    
 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak