khabar abhi tak

10वीं में छात्र तो 12वीं में छात्रा ने मारी बाजी...देखिए जबलपुर जिले के परिणाम

 


जबलपुर। आज दोहपर 12ः30 बजे  स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। जबलपुर जिले में  10वीं की परीक्षा में एक  छात्र  ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में छात्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि जबलपुर जिले में 10वीं की परीक्षा में सक्षम नामदेव में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिन्होंने 500 अंकों में से कुल 484 अंक हासिल किए है। वहीं दूसरा स्थान अवनीश दुबे का आया है जिन्होंनें 483 अंक हासिल किए है। इसी प्रकार जिले में तीसरा स्थान पावनी गुप्ता का आया है जिन्होंने 481 अंक हासिल किए है।

छात्राओ का दबदबा कायम

इसी प्रकार शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में साइंस विषय में प्रथम स्थान दीपाली मिश्रा में हासिल किया है। जिन्होंनें 98.8 प्रतिशत के साथ जिले में बाजी मारी है। इसी प्रकार दूसरा स्थान सुभी तिवारी, तीसरा स्थान अनुश्री उपाध्याय,  चौथा स्थान जेसमिन बेहना, पांचवा स्थान सूदीप पटेल एवं अंजनी काछी ने हासिल किया है। 

छतरपुर के विकास ने स्टेट में किया टॉप

प्रदेशभर की बात की जाए तो छतरपुर के विकास द्विवेदी ने राज्य में टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा और शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे स्थान पर रहे। नर्मदापुरम के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak