khabar abhi tak

कही निकला मशाल जुलूस तो कही हुआ पुतला दहन... राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

जबलपुर। सेवादल ने स्वतंत्रता के आंदोलन में अगुवाई की है। इसी भूमिका में आज फिर सेवादल संघर्ष का नेतृत्व कर रहा है। पहले का युद्ध फिरंगी गोरों के खिलाफ था और आज लड़ाई अंग्रेजों के सहायक मानसिकता के संविधान विरोधियों के विरुद्ध है। मशाल जुलूस में शामिल होकर यह महसूस हुआ की सेवादल राहुल गांधी और संविधान रक्षा की लड़ाई मैं ताकत से नेतृत्व कर रहा है। शहर के युवा डॉ. सत्येंद्र यादव राष्ट्रीय स्तर पर सेवादल को चला  रहे हैं। उक्त आशाए के विचार प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला प्रभारी विभाश जैन द्वारा व्यक्त किए गए। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई जी एवं संगठन महासचिव डॉ. सत्येंद्र यादव के निर्देशानुसार एवं मप्र कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव के मार्गदर्शन पर जबलपुर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के सामूहिक तत्वधान से गांधी भवन टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण पुष्पांजलि करने के बाद मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस बड़ी ओमती, पेस कारी स्कूल, धर्म कांटा, छोटी ओमती चौराहा से होते हुए अंबेडकर चौक में पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करके मशाल जुलूस का समापन किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

मशाल जुलसू में कांग्रेस कमेटी जबलपुर के सह प्रभारी विभाश जैन, पूर्व विधायक नितरंजन खम्परिया, शहर सेवादल अध्यक्ष पं. सतीश तिवारी, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव, एड. मीनाक्षी स्वामी, हिमांशु मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा,  जितेंद्र यादव, यतेंद्र सोनी, उमेश पटेल, महेश मिश्रा, राकेशचक्रवर्ती, विनय नेमा, ओमप्रकाश मरवाहा, विष्णु विनोदिया, महेश दत्त राय, रीना विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा, राजेश सोनकर, सोनू दुबे, मधु चौधरी, राज किशोर, पटेल प्रभा सिंह, गौरी आंटी, मनीषा ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस सेवादल के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सदस्यता बहाल होने तक जारी रहेगी लड़ाई

राधाकृष्णन वार्ड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय अहिरवार ने बताया की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अलोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता समाप्ति के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार के नेतृत्व में भानतलैया तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त महंगाई, बेरोजगारी, संविधान विरोधी अठानी अम्बानी जैसे लोगों के हाथ में देश गिरवी रखने का काम यह सरकार कर रही हैं। राहुल गांधी सदस्यता बहाल जब तक नहीं होगी तब तक समूचे कांग्रेस परिवार जनता की लड़ाई जारी रखेंगे। इस दौरान गुलाम हुसैन, सुमित अहिरवार, धर्मेन्द्र पटारिया, मुन्नू पण्डा, अजय चक्रवर्ती, एड. अभिषेक चन्देल, मुकुल सोनकर, शैन्की सोनकर, जितिन सप्रे, शैलेन्द्र कुन्डे, एड. अरविन्द सिंह ठाकुर, रोहित प्रजापति, हामिद मंसूरी, आशीष अहिरवार, नितिन अहिरवार, बलराम बेन, हेमंत चक्रवर्ती, दिलीप जाट, धनराज चक्रवर्ती, विष्णु विनोदिया, मनोज कोरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत माता चौक में किया गया पुतला दहन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर एवं केन्ट ब्लाक, कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पिल्ले के नेतृत्व में स्थान पेंटीनाका भारत माता चौक में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान नगर संगठन मंत्री मनोज सेठ, हनुमान राव, भगतराम, आरिफ बेग, सुशील जसेले, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र यादव, राज सोनकर, हिमांशु मिश्रा, किरन ठाकुर, लखन ठाकुर, अमरचंद बावरिया, चिंटू चौकसे, राहुल रजक, अफसाना अंसारी, आनंद यादव, रखेन्द्र झारिया, रिंकू कुशवाहा, सुरेन्द्र पटेल, पलाश मजूमदार, मनीष गुप्ता, अकबर खान, कुन्दन पिल्ले सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak