khabar abhi tak

मिलावटी घी के कारखाने पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मारी दबिश...देखिए वीडियो


जबलपुर।
घर से मिलावटी घी बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को ब्रांच और पुलिस की टीम ने धर दबोचा है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदन कांलोनी निवासी छटिलाल गुप्ता वनस्पती घी तथा सोयाबीन तेल मे देसी घी का एसेन्स मिलाकर क्रत्रिम घी बनाकर विक्रय करते हुये अवैध लाभ अर्जित  कर रहा है। सूचना पर का्रईम बांच एवं थाना संजीवनी नगर द्वारा दबिश देकर 44 वर्षीय छटिलाल गुप्ता पिता मोलीलाल गुप्ता निवासी चंदन कालोनी का पकडा गया। आरोपी की घर की तलाशी लेने पर उसके घर से नकली घी बनाने हेतु 1 किलो वाले 18 पेकेट डालडा, सोयाबीन तेल के 1 लीटर वाले 8 पैकिट, पैकेटों मंे घी के 1 किलो के 3 पेकेट, 500 ग्राम के 6 पेकेट, 250 ग्राम के 2 पेकेट एवं 1 किलो के 11 पेकेट क्रीम एवं 5 लीटर वाली एसीड की केन आधी खाली रखे हुई मिली। वहीं अमानक घी बनाने के लिये एक बडा चूल्हा सहित अन्य बर्तन रखे हुए पाए मिले।


फुटकर विक्रेताओं को करता था सप्लाई
आरोपी छटीलाल गुप्ता ने पुछताछ पर बताया कि वह गंजे मे सोयाबिन (तुलसी) तेल डालकर, वनस्पती घी एव देसी घी का एसेंस मिलाकर गैस भट्टी की सहायता से गरम करने के बाद मिक्सर से मिक्स कर ठँडा होने पर तोलकर पन्नी मे पेक करता है। जिसे उसके घर से अन्य फुटकर विक्रेता ले जाकर बाजार मे विक्रय करते है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए घी को जांच के लिए भिजवाते हुए आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना मंे लिया है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak