khabar abhi tak

मुख्यमंत्री के नगर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, पुलिस कप्तान एवं निगमायुक्त...देखिए वीडियो


जबलपुर ।
आगामी 20 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस कप्तान तुषारकांत विद्यार्थी एवं निगमायुक्त स्वप्निल वानखेडें द्वारा कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड, कोबरा ग्राउंड का संयुक्त रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध मे मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गए।


 निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधाीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक कैंट तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज परमार संहित प्रशासनिक एवं नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak