khabar abhi tak

गौरीघाट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान में पं. प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे श्री शिवमहापुराण की कथा...


जबलपुर ।
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों की श्री शिव महापुराण कथा 1 जून से 7 जून तक शहर में आयोजित हो रही है। इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे के नगर आगमन के अवसर पर पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों की श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन स्थल के संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा भेंट कर उन्हें आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वारीघाट मैदान में श्री शिवमहापुराण कथा नर्मदा तट पर आयोजित करने अवगत कराया गया है। मंत्री रामकिशोर कांवरे के जन भावनाओं के अनुरूप तत्काल आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वारीघाट मैदान में श्री शिवमहापुराण कथा कराये जाने के लिए की अनुमति प्रदान की गई। आयोजन समिति की ओर से पं. पुरूषोत्तम तिवारी मुख्य यजमान, अभिलाष पाण्डेय, नीलेश रावल, श्रीरामजी अग्रवाल, सुनील शर्मा, शरद काबरा, विनय उपाध्याय, एकता गोस्वामी, शिवांक साहू, कार्तिक पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय, अनुरूप शुक्ला, सचिन गुप्ता, सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे।  
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak