khabar abhi tak

जबलपुर-गोंदिया के बीच कल से चलेगी नई पैसेंजर ट्रेन...हरी झंडी दिखाकर सांसद करेंगे रवाना

जबलपुर। जबलपुर से गोंदिया के लिए एक नई पैसेंजर यात्री गाड़ी का शुभारंभ कल सोमवार को  सांसद राकेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जबलपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से प्रातः 11 बजे रवाना किया जायेगा । कल यह ट्रेन प्रातः 11 बजे जबलपुर से चलकर मदन महल, गढ़ा, बरगी, काला देही, शिकारा घंसौर, नैनपुर, बालाघाट होते हुए गोंदिया शाम को 5:30 बजे पहुंचेगी। 
36 स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
10 कोच की यह ट्रेन पूर्णत अनारक्षित रहेगी तथा जबलपुर से गोंदिया के बीच 36 स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, सांसद सुमित्रा बाल्मिक,  विधायक अशोक रोहाणी तथा मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील उपस्थित रहेंगे।  
प्रातः 6 बजे से होगा प्रतिदिन प्रस्थान का समय
18 अप्रैल से यह ट्रेन अपने निश्चित समय प्रातः 6 बजे जबलपुर से प्रारंभ होकर उक्त स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी तथा गोंदिया से वापसी मे दोपहर 3:20  बजे चलकर रात 12:10 बजे  जबलपुर स्टेशन आएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak