khabar abhi tak

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा करेगा अभियान शक्ति...पुलिस कप्तान विद्यार्थी ने किया शुभारंभ

जबलपुर । पुलिस कप्तान टीके विद्यार्थी द्वारा आज दोपहर शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा मे तथा महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान की दृष्टि से पुलिस कप्तान तुषारकांत विद्यार्थी की पहल पर  ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन किया गया है। इसी क्रम में आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से शक्ति टास्क फोर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस कप्तान तुषारकांत विद्यार्थी,  अति. पुलिस अधीक्षक शहर  प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण)  संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे आदि उपस्थित रहे।
संसाधनों से लैस होगी फोर्स
शक्ति टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर प्रियंका शुक्ला को बनाया गया हैं। जिनके सहायतार्थ रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी एवं निरीक्षक रवीन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस कन्ट्रोलरूम रहेंगे। प्रतिदिन एक उप निरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी को टीम प्रभारी बनाया गया हैं। टीम प्रभारी के साथ 4 का महिला बल एवं 2 पुरूष बल रहेगा। यह टास्क फोर्स आवश्यक संसाधनों से लैस होकर महिला सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगी।  
                 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak