khabar abhi tak

पुलिस कप्तान और कलेक्टर ने लगाया एक दुसरे को गुलाल.. पुलिस लाईन में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

  


जबलपुर. पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा  के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन जबलपुर में गुरुवार को 12 बजे से  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियो एवं पुलिस कर्मचारियों ने बढ़ चड़कर हिस्सा लिया. आयोजन के दोरान अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने एक  दुसरे पर रंगों की वर्षा कर होली की शुब्कम्नाये दी.







 होली मिलन समारोह में कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण)  संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा  आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट शशांक , नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक  रांझी   देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध  सुशील चौहान, तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारी मोजूद रहे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak