khabar abhi tak

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा को अमित शाह ने भेजा नोटिस


 केंद्रीय मंत्री हेगड़े और सांसद को भी पेश होने का निर्देश
एजेंसी। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और बीजेपी के अन्य नेताओं पर बयान के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार (17 मई 2019) को नोटिस भेजा है। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को होने वाले आखिरी चरण के मतदान से पहले नेताओं के गोडसे के समर्थन में दिए बयानों से पार्टी के लिए समस्याएं खड़ी हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े और सांसद नलिन कुमार कटील ने नाथूराम गोडसे पर विवादित ट्वीट किए हैं। शाह ने 10 दिनों के अंदर नोटिस पर जवाब मांगा है और उन्हें अनुशासनात्मक समिति के समक्ष भी पेश होना होगा। बता दें कि कर्नाटक से पार्टी सांसद नलीन ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तुलना नाथूराम गोडसे की है। उन्होंने कहा गोडसे ने एक को मारा, कसाब (आतंकवादी) ने 72 को लेकिन राजीव गांधी ने 17000 लोगों को मारा। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कौन ज्यादा क्रूर है। बता दें कि बीजेपी 1984 सिख दंगों पर कांग्रेस पार्टी को लगातार टारगेट कर रही है। इंदिरा गांधी की हत्या उनकी सुरक्षा में तैनात सिख बॉडीगार्ड ने की थी। जिसके बाद तीन दिन तक दंगे भड़के और करीब 3000 लोग मारे गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak