khabar abhi tak

रेल मजदूर संघ द्वारा आयोजित वॉलीवॉल व बेडमिन्टन टूर्नामेंट शुरू,वॉलीवॉल मैच में आरपीएफ ने एकाउन्ट्स डिपार्टमेंट को और बेडमिन्टन में विद्युत ने आरपीएफ को मात दी


जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ  की स्पोर्ट्स विंग के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी. भटनागर  एवं महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में  अंतर विभागीय वॉलीवॉल व बेडमिन्टन टूर्नामेंट सोमवार शाम को रेलवे स्टेडियम में प्रारंभ हुआ ।

पमरे की वरिष्ठ खेल अधिकारी मधु यादव व सीनियर कमान्डेंट  आरपीएफ अनिल भालेराव के आतिथ्य में व मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला की अध्यक्षता में विधिवत शुभारंभ हुआ । वॉलीवॉल के उद्घाटित मैंच में आर.पी.एफ ने एकाउन्ट विभाग को व बेडमिन्टन मैच में विद्युत विभाग के गुंजन कुमार ने आरपीएफ के जसवंत परस्ते को सीधे सैटो में मात दी । टूर्नामेंट में पूरे सप्ताह प्रतिदिन विभिन्न विभागो के बीच मैच आयोजित होगे।

टूर्नामेंट में कार्यकारी महामंत्री सतीश, कुमार,मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, रूपेश सिंह,शेख  फरीद ,आर.ए.सिंह, अवधेश तिवारी, एस.के.सिन्हा , रोशन सिंह यादव, संजय चौधरी , विजय दुबे, रूपेश गुप्ता । सविता त्रिपाठी , पी.के.पांडे, सलीम वेग, नवीन उपाध्याय , उदय यादव , राजेन्द्र गौर , दिनेश यादव, असरद खान, कुलदीप सिंह , आंनंद राय, संतोष त्रिवेणी समेत स्पोर्टस विंग के खिलाड़ी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे  टूर्नामेंट के प्रति कर्मचारियो की अच्छी  रूची देखने मिल रही है। अब तक वॉलीवॉल में 8 टीमें व बेडमिन्टन में 50 खिलाड़ियों ने अपनी एन्ट्री करवायी । 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak