khabar abhi tak

रेल मजदूर संघ की स्पोर्ट्स विंग द्वारा आयोजित वॉलीबॉल-बेडमिन्टन टूर्नामेंट का फाइनल व पुरस्कार वितरण समारोह 27 मई को


जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ  की स्पोर्ट्स विंग के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर एवं महामंत्री अशोक शर्मा के मार्ग दर्शन में आयोजित  अंतर विभागीय वॉलीबॉल व बेडमिन्टन टूर्नामेंट  का फाइनल 27 मई सोमवार  को रेलवे स्टेडियम में  आयोजित होगा । 20 मई से शुरू हुये टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हो रहे है । खेल क्षेत्र में रूचि रखने वाले कर्मचारी बढ़ चढ़ कर टूर्नामेंट में अपने खेल प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर रहे हैं । 

वॉलीबॉल में भंडार , आर.पी.एफ. , सीएण्डडब्ल्यू , वाणिज्य , कार्मिक, एकाउन्ट, लोको (विंग), एसएण्डटी समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है।  जिसमें 25 मई को भंडार व सीएण्डडब्ल्यू के बीच तथा 26 मई को आरपीएफ व लोको विंग के बीच सेमी फाइनल मैंच खेला जायेगा ।

 टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह संघ के महामंत्री अशोक शर्मा की अध्यक्षता  व मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष / सचिव  पमरे के  खेल  संघ के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा। विजय,उप विजेता एवं शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को ट्राफी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा ।

 संघ के कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार,मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल,  मंडल अध्यक्ष एस.एन.शुक्ला , रूपेष सिंह,शेख  फरीद ,आर.ए.सिंह, अवधेष तिवारी, एस.के.सिन्हा , रोषन सिंह यादव, संजय चौधरी , विजय दुबे, रूपेष गुप्ता, सविता त्रिपाठी आदि ने टूर्नामेंट को दिल से समर्थन पर खेल कर्मचारियो का आभार ज्ञापित करते हुये समापन समारोह में उपस्थिति की अपील की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak