khabar abhi tak

महिला नेत्रियों ने लाल झंडे को किया टाटा, मजदूर संघ का थामा दामन


जबलपुर। पमरे और मजदूर संघ(WCRMS) के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों महिला नेत्रियों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन को टाटा करते हुए WCRMS का दामन थाम लिया। संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए संघ के कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि यूनियन की गलत नीतियों से नाराज होकर महिला नेत्रियों ने संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। संघ में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुईं श्रमिक नेत्री प्रभांशी विश्वकर्मा ने कहा कि लाल झंडे में महिलाओं को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। संघ में हम अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर महिला रेल कर्मचारियों की समस्याओं को शीघ्र हल कराने का कार्य करेंगे।
श्रीमती प्रभांशी यूनियन की महिला विंग की शीर्ष नेता होने के साथ ही जबलपुर लाइन ब्रांच की सहसचिव भी थीं। उनके साथ खदीजा पासा, पूजा पांडे, रजिया बेगम, अनिता आहूजा, रीना वैध, वर्षा साहू आदि ने भी संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, संयुक्त महामंत्री एस के वर्मा, मंडल सचिव डी पी अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सविता त्रिपाठी, प्रमिला दुबे, दीना यादव, अवधेश तिवारी, शेख फरीद, धीरू मिश्रा, अर्चना यादव,अंजली कोरी, दुर्गा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak