पमरे में हल्ला बोल, मजदूर संघ का जंगी प्रदर्शन


जबलपुर। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने आज 15 मार्च को पमरे के सभी एडीईएन कार्यालयों का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया। NFIR/WCRMS की लंबी लड़ाई के बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को उनके अधिकार, वेतन भत्ते, एलाउंसेस, री-इस्ट्रक्चरिंग आदि का लाभ मिला,परंतु अभी भी उनकी अनेकों समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है। इसी के चलते मजदूर संघ ने इंजीनियरिंग कर्मचारियों की जीडीसीई की रिक्तियां भरने, एलडीसीई आपेन टू आल,एनपीएस रद्द करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर  पमरे के जबलपुर, कोटा और भोपाल डिवीजन के सभी एडीईएन कार्यालयों के समक्ष 15 मार्च को सुबह 10 बजे से  धरना-प्रदर्शन किया, जो शाम तक जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद ⬎


WCRMS के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष एस एन शुक्ला, मंडल सचिव डी पी अग्रवाल, संयुक्त महासचिव एस के वर्मा, महिला विंग की सविता त्रिपाठी, शेख फरीद, विष्णु देव शाह, राकेश सिंह, सुनील टेकचंदानी, के के साहू, एस आर बाउरी, एस के श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, दीना यादव, जी पी सिंह, आर ए सिंह सहित पूरे पमरे में हजारों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की।

ये हैं प्रमुख मांगें ➢


Post a Comment

Previous Post Next Post