khabar abhi tak

जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का भूमिपूजन कल


जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय सड़क, परिवहन एवँ जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का जबलपुर आगमन शुक्रवार 22 फरवरी को हो रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा *22 फरवरी को दोपहर 2 बजे दमोहनाका चौक में* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह के प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत 758 करोड़ की लागत से दमोहनाका से मदनमहल तक बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े फ़्लाई ओवर का भूमिपूजन किया जाएगा। श्री ठाकुर ने बताया नितिन गडकरी जी *22 फरवरी को दोपहर 2ः30 बजे वैटनरी कॉलेज ग्राउंड में* जबलपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak