khabar abhi tak

जनेकृविवि में कृषि छात्रों का दो दिनी राष्ट्रीय युवा सम्मेलन शुरू

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित विवेकाकनन्द सभागार में आज पूर्वान्ह हर्ष और उल्लासभरे माहौल में जनेकृविवि, आई.सी.ए.आर. और आॅल इंडिया एग्रीकल्चरल स्टूडेन्ट एसोसिएशन (आइसा) के संयुक्त तत्वाधान में कृषि छात्रों का 2 दिनी राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आरंभ हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति डाॅं. प्रदीप कुमार बिसेन ने कहा विष्व में सर्वाधिक 60ः युवाषक्ति भारत में है। देष बड़ी उम्मीदभरी नजरों से देष के इन भावी कृषि वैज्ञानिकों की ओर देख रहा है। युवजन संकल्प लें कि सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत को अब हम सोने का शेर बनायेंगे ताकि रूपया इतना मजबूत हो कि विष्व के ड़ालर और पौंड घुटने टेक दें। डाॅं. बिसेन ने आगे कहा कि आज देष के समक्ष सबसे बड़ी चुनौति युवाओं का खेती से लगातार दूर होना है। इस हेतु अन्नदाता की समस्याओं को दूर करने के लिये दूरगामी और सषक्त नीति बनाने की जरूरत है। अन्नदाता की खुषी से ही देष खुषहाल रह सकता है। उन्होंने देष की कृषि विकास यात्रा पर भी विस्तार से प्रकाष ड़ाला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak