अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा मनीषा पटेल और कृषि विस्तार अधिकारी जया पालीवाल की टीम ने क्षेत्र के पांच प्रमुख केंद्रों पर दबिश दी। जांच के दौरान मां सिद्धि विनायक एग्रो ट्रेडर्स में 'इफको' (IFFCO) कंपनी के गेहूं बीज का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट ही गायब मिला। वहीं, किसान भवन केंद्र में श्रीराम कंपनी के 10 और वर्धमान कंपनी के 4 बैग गेहूं बीज बिना किसी वैध प्रमाणपत्र के डंप पाए गए। दोनों केंद्रों के स्टॉक रजिस्टर भी अधूरे मिले, जो बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं। मले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, गुणवत्ता की पोल खोलने के लिए टीम ने बीज के 5 और उर्वरक के 7 नमूने जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और केवल अधिकृत विक्रेताओं से पक्का बिल लेकर ही खाद-बीज खरीदने की अपील की है।
Tags
jabalpur