khabar abhi tak

राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का सदस्य बनने पर एआईआरपीडब्ल्यूएफ ने मुकेश गालव का किया सम्मान

रेलवे पेंशनर्स फेडरेशन की बैठक में हरीश खाण्डेकर नए कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कोटा। ऑल इंडिया रेलवेमेन पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे कार्यालय के बोर्ड रूम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, पेंशनर्स की समस्याओं और आगामी पेंशनर्स दिवस के आयोजन पर चर्चा की गई।

फेडरेशन के अध्यक्ष जीपी सिंह और प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सदस्यता अभियान के तहत दीपक शर्मा को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर फेडरेशन के संरक्षक मुकेश गालव ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

बैठक में कार्यकारी सचिव एमएस बग्गा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए हरीश खाण्डेकर का नाम प्रस्तावित किया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए उन्हें नया कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

फेडरेशन के संरक्षक मुकेश गालव ने कहा कि पेंशनर्स के पेंशन लाभों की सुरक्षा के सामने लगातार नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में उन्हें जागरूक रहकर अपने अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन इन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर एआईआरएफ के कार्यकारिणी सदस्य इरशाद खान ने भी विचार रखे और फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से मुकेश गालव को राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर फेडरेशन की ओर से उनका सम्मान किया गया। अध्यक्ष जीपी सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष आरएन सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित सदस्यों ने भी उनका अभिनंदन करते हुए इसे श्रमिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य पीके भाटिया, आरपी मौर्य, सज्जन सिंह, डीएन शर्मा, रमेशचंद, राकेश श्रृंगी, दिनेश श्रृंगी, यूसुफ अली, जेएस बत्रा और सतीश देवानी ने संगठन से जुड़े मुद्दों और पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन एमएस बग्गा ने किया। अंत में अध्यक्ष आरएन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak