पुलिस के अनुसार ग्राम रेंगवा माढ़ोताल निवासी भीकम लाल चौधरी उम्र 60 वर्ष 15 नवंबर को रिश्तेदारी में ग्राम कुवगवां में आयोजित गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आज सुबह 7.30 बजे के लगभग मोटर साइकल से घर के लिए निकले। जब वे ग्राम खैरी से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे भीकमलाल के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्ती के बाद परिजनों को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पाटन पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत ग्राम कुवगवां में आयोजित गंगाजलि कार्यक्रम से लौट रहे वृद्ध भीकमलाल चौधरी की ग्राम खैरी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे को देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur