khabar abhi tak

सियाज कार से गांजा ला रहे थे तस्कर, रांझी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा..!

जबलपुर। जबलपुर में रांझी पुलिस ने चेकिंग सियाज कार से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को पकड़ा है, जिनके पास से करीब ढाई लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उक्त गांजा कहां से लेकर आ रहे है, किसे सप्लाई करना था। 

                              रांझी टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि सियाज  कार क्रमांक एमपी 09 बी जेड  5227  में गांजा की खेप लेेकर बालकिशन पिता भगत सिंह नागवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बीजनवाड़ा पिपरिया जिला नर्मदापुरम व मनीष कुमार रजक उम्र 25 वर्ष निवासी कुदवारी  काली मंदिर के पास गोहलपुर,  आनंद श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास अमखेरा गोहलपुर शहर की ओर निकले, जब वे रांझी की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें गांजा के पैकेट मिले। पुलिस को पूछताछ में कार चालक बालकिशन नागवंशी ने बताया कि  पचमढ़ी से 4 सवारी  लेकर  भेड़ाघाट से जंगल रिसोर्ट कान्हा  किसली  से अमरकटंक में चारों सवारी को अमरकटंक इन होटल में छोड़कर वापस पिपरिया जा रहा था रास्ते में डिण्डौरी में उक्त दोनों लड़के अपने अपने हाथ में बैग लिये थे जो उसे हाथ देकर रोके तथा बताये कि हमारी बस  छूट गयी है जबलपुर तक जाना है इसलिये उसने दोनों को जबलपुर तक अपनी कार में बैठाया है जिन्हौंने उसे 500 रूपये देने के लिये बोला था।  एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त गांजा की तौल करने पर 5 किलो 131 ग्राम गांजा  कीमती  2 लाख 56 हजार 500 रूपये का होना  पाया  गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 131 ग्राम गांजा, 1 रियलमी  कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अवैध कारोबारियों को पकडऩे में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत कुमार, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, रणजीत यादव, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, पवन डेहरिया, रितेश मसराम तथाा थाना रांझी के उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा , सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार जाटव, पुरूषोत्तम अहिरवार, योगेन्द्र, चंद्रभान सिंह, आरक्षक मनीष  अहिरवार, अभिषेक, रवि, सतेन्द्र, आलोक की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak