कटनी। कटनी के बरही स्थित सलैया सिहोरा गांव में उस वक्त चीखपुकार मच गई। जब शाम के वक्त एक घर में धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया, जिसकी चपेट में आकर संगीता गुप्ता नामक महिला बुरी तरह झुलस गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब संगीता रसोई में खाना बना रही थी। गंभीर रुप से झुलसी संगीता को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार हदरहटा निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी संगीता पिछले दिनों अपने मायके सलैया सिहोरा आई थी। वह शाम के वक्त रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान प्रेशर कुकर धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य रसोई घर पहुंचे तो देखा कि संगीता बुरी तरह झुलसी हुई छटपटा रही थी। संगीता को इस हालत में देख परिजन घबरा गए, जिन्होने आसपास के लोगों की मदद से संगीता को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कटनी के जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Tags
katni