प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक संतोष गोटिया उम्र 40 वर्ष निवासी हडहा मोहल्ला आज सुबह करीब 10.30 बजे मनसकरा से सवारियां लेकर पुराने बस स्टैंड की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगडऩे के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और तेज झटके के साथ सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक संतोष सीधे सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ पड़े चालक को देखकर आनन-फानन में शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।
Tags
jabalpur