khabar abhi tak

रानीताल : भाजपा संभागीय कार्यालय के सामने शराब में धुत्त युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा


जबलपुर।
 रानीताल चौराहे के पास भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय के सामने शराब के नशे में धुत एक युवती ने हाईवोल्टेज हंगामा किया। युवती पहले चीखती-चिल्लाती रही। जब पुलिस आई तो वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगी थी। पुलिस और युवती के बीच काफी देर तक बहस होती रही। सार्वजनिक स्थान पर युवती की हरकत और शोर-शराबे से सड़क पर तमाशबीन एकत्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी युवती को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। युवती को समझाकर शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगी थी। वह अपने मोबाइल से पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों के वीडियो भी बनाती रही। काफी देर तक चले इस ड्रामें के बाद पुलिस युवती को थाने ले गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak