khabar abhi tak

गोवर्धन पूजन : रांझी में गायों को दुल्हन की सजाया, किया पूजन, देखें वीडियो



जबलपुर।
दीपावली में परम्परानुसार घरों में सुख-समृद्धि की कामना के साथ लोग अपने घरों को सजाते हैं। वहीं के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन पर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की साज-सज्जा भी अनोखी छटा बिखेर रही है। शहर के रांझी में सोमवार की शाम पशुओं को दुल्हन की तरह सजाया गया। गायों के साथ खेलते रहे फिर उनका पूजन किया गया। 


लोगों का कहना था कि वे अपने पशुओं को दीपावली पर विशेष रूप से सजाते हैं। भैंस, गाय, बैल को नहला-धुलाकर सुंदर आभूषणों से सजाया जाता है। प्राचीन काल से ही पशुओं को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा आज भी ग्रामीण इलाकों में जीवंत है। पशुओं के गले में बांधने के लिए गड़ा नामक विशेष माला बांधी गई। इसमें घंटियां और रंग-बिरंगे सीसे के नग लगे थे। कुछ मवेशियों में गड़ा, घंटी, पैरों में घुंघरू, सिंगों पर बांधने की माला और गले की सजावट भी रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak