स्थानीय लोगों ने ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि राधे झारिया निवासी लमेटा, जबलपुर, नीलेश काकोडिय़ा निवासी गोरखपुर, व और प्रीतम उईके निवासी सिवनी ने ग्राम मुंगवानी में बिना शासन की अनुमति के सभा के लिए लोगों को इक_ा किया था। शिकायत के मुताबिक, सभा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया गया। साथ ही सनातन हिंदू संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए गए। ज्ञापन में राधे झारिया के आपराधिक रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई कि इस तरह के बयानों से धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ सकता है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।