khabar abhi tak

दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत बाबाताल मंदिर के पास आज सुबह के वक्त सनी कोल नामक युवक पर क्षेत्र के बदमाशों ने उस वक्त हमला कर दिया। जब वह अपने दोस्तों के साथ दुकान से चाय पीकर घर लौट रहा था। हमले में सनी कोल के पेट में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सनी को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                           पुलिस के अनुसार सिहोरा वार्ड नंबर 9 निवासी सनी कोल उम्र 20 वर्ष आज सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ शिव मंदिर बाबाताल के पास चाय पीकर घर लौट रहा था। मंदिर के आगे गोदाम के पास उसे वार्ड नंबर 8 निवासी सचिन व उसके साथी मिले, जिन्होने सनी को रोककर 500 रुपए की मांग की। सनी द्वारा मना करने पर सचिन व उसके साथी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। सनी द्वारा विरोध करने पर सचिन ने चाकू निकालकर सनी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सनी के पेट,हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। सनी पर हमला होते देख राह चलते सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak