जबलपुर। जयप्रकाश नगर में मिस्पा मिशन स्कूल के सामने शुक्रवार दोपहर एक बच्ची को मोटरसाइकिल सवार ने रौंद दिया। मोटरसाइकिल सवार के ब्रेक लगाने पर बच्ची बाल-बाल बच गई है। मौके पर लोगों ने बच्ची को उठाकर तुरंत अस्पताल भेजा। इस यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड किया हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। ' खबर अभी तक ' ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि मिस्पा मिशन स्कूल की छुट्टी होने के साथ ही एक स्कूल वेन वाला एक बच्ची को लेकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय बच्ची सड़क पर आ गई। सामने से आ रहे मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। बच्ची के सड़क पर गिरते ही वेन चालक सहित अन्य ने उसे उठाया था। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि स्कूल के सामने ऐसा कोई भी प्रबंध नहीं था, जिससे स्कूल के बच्चों को सुरक्षित उनके वाहन तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल, बच्ची अस्पताल भेजी गई है।
