जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के झुकेही रैक प्वाइंट पर शुक्रवार को भारी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने चांवल में मिली गड़बड़ी के बाद किया है। हरदा, इंदौर और नीमच भेजे गए 31 ट्रक फोर्टिफाइड चावल 10,797.18 क्विंटल के गबन मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर किशन केशरवानी को गिरफ्तार किया है। वहीं, नागरिक आपूर्ति निगम ने भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को झुकेही रैक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग कार्य से पूरी तरह प्रतिबंधित करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की।
वर्तमान समय में ट्रेन के माध्यम से अन्य जिलों में खाद्यान्न परिवहन का कार्य भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को मिला हुआ था। अब झुकेही रैक प्वाइंट पर खाद्यान्न उठाव और परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रांसपोर्टर को यह कार्य सौंप दिया है।
