मदनमहल पुलिस के अनुसार, गोरखपुर कुम्हार मोहल्ला निवासी अमित सोनकर उम्र 45 वर्ष गोल बाजार से स्कूटी से घर लौट रहे थे। आज दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वे ब्लूम चौक स्थित शास्त्री ब्रिज के पास राजकुमारी बाई बाल निकेतन की तरफ जाने लगे, तभी पीछे से बिना नंबर की सिल्वर ग्रे रंग की सुजुकी एक्सेस सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे। इससे पहले कि अमित कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके हाथ से झपट्टा मारकर वीवो कंपनी का महंगा मोबाइल छीन लिया। इसी तरह केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में पदस्थ डॉक्टर रवेन्द्र रावत 28 वर्ष लेबर चौक से आईबीएम की तरफ पैदल वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश झपटमारों ने डॉक्टर पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने डॉक्टर के मुंह
पर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उनका चश्मा दूर जा गिरा और चेहरे पर खरोंच आ गई। डॉक्टर जब तक संभलते, बदमाश उनके हाथ से आईफोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर अज्ञात झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर। जबलपुर। शहर की सड़कों पर मोबाइल झपटमार गिरोह का आतंक चरम पर है। थाना मदनमहल और लार्डगंज क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े और देर रात राहगीरों को निशाना बनाते हुए लाखों के मोबाइल पार कर दिए। एक वारदात में तो बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला कर थप्पड़ मारा और आईफोन छीनकर रफूचक्कर हो गए।
Tags
jabalpur
