khabar abhi tak

दोस्त बने दुश्मन : ' चंचु ' को ' राज ' ने पकड़ा, ' साहिल ' ने किया चाकू से हमला

फाइल फोटो

जबलपुर।
कंचनपुर में गुरूवार रात पुरानी रंजिश पर वैभव मेहता उर्फ चंचु को राज झा ने पकड़ा और साहिल राजपूत ने चाकुओं से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया। 

अधारताल पुलिस नेे बताया कि वैभव मेहता उर्फ चंचू बमबम किराना दुकान के पास से अपने दोस्त कुशाग्र यादव उर्फ पट्टू के साथ अपने घर आ रहा था। रात लगभग 7-45 बजे साहिल गौतम उर्फ साहिल राजपूत के घर के सामने कंचनपुर पहुंचे। वहां साहिल गौतम उर्फ साहिल राजपूत एवं राज उर्फ राजकिशोर झा वहां खड़े थे। उसे और उसके दोस्त को रोक लिया। साहिल गौतम से उसका पुराना विवाद है। उसी बात को लेकर साहिल गौतम और राज झा उसे गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। राज झा ने उसे पकड़ लिया तथा और साहिल गौतम उर्फ साहिल राजपूत ने हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर पीठ व गर्दन में चोट पहंुचा दी। उसका दोस्त झगड़ा देखकर भाग गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak