जबलपुर। कटंगी के पूजा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंध लगाकर 30 लाख रूपए कीमती जेवरात गायब कर दिए। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
कटंगी पुलिस ने बताया कि मोहित सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गोटिया जी के वाड़ा में पूजा ज्वेलर्स नाम की दुकान है। 16 नवम्बर की रात लगभग 8-30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अपने साथ दुकान से कुछ सोना चांदी एक थैले में रखकर घर ले गया था। शेष सोना चांदी के जेवर दुकान पर छोड़ दिये थे। 17 नवम्बर की सुबह लगभग 6 बजे नागपुर चला गया था। शाम लगभग 4-30 बजे उसके उसके भाई अनिल सोनी ने बताया कि दुकान के पीछे दीवाल टूटी हुयी है। छेद बना हुआ है। उसके बड़े भाई अनिल सोनी ने दुकान के पीछे जाकर देखा दुकान की दीवाल में छेद बना है। उसके भाई ने दुकान की शटर का ताला खोला और अंदर जाकर देखा तो वहां पर पहले चांदी की मूर्तिया बर्तन, जेवरात एवं सोने के भी जेवरात रखे रहते थे, जो गायब थे। वह कटंगी में दुकान मे पहुंचकर देखा तो दुकान पर रखे सोने के जेवर वजनी लगभग 15 से 20 ग्राम वं चांदी के जेवरात वजन लगभग 2 से 3 किलो गायब थे।
