khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर उतारी गई CJP कार्यकर्ता, प्रोस्टेस में शामिल होने जा रही थी दिल्ली, HC ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की डिस्पोज

 

जबलपुर।  कॉकारोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में शामिल होने दिल्ली जा रही महिला सुरक्षित घर पहुंच गई है। उनके साथ 18 लोगों को 10 अक्टूबर को इटारसी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया था। 

                                   प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हिरासत बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी और बंदी प्रत्यक्षीकरण की मांग की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि महिला सुरक्षित घर पहुंच गई है। इसके बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका डिस्पोज कर दी।

4 युवतियां, 12 युवक शामिल थे-

इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को गोवा एक्सप्रेस से जीआरपी ने उतार कर जिला पुलिस को सौंप दिया था। इनमें 4 युवतियां और 12 युवक थे। सभी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। पुलिस कार्रवाई के विरोध में CJP कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। 

इटारसी के द पार्क रिसॉर्ट में रखा गया था-

8 अक्टूबर की शाम को ट्रेन से उतारे गए कार्यकर्ताओं को इटारसी के द पार्क रिसॉर्ट में रखा गया था। इस दौरान महाराष्ट्र की युवती ने आरोप लगाया था कि ट्रेन में पुलिस ने बदसलूकी की। उसके कपड़े खींचे। वहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। इस पर CJP  के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते।

कोर्ट ने पेश करने या रिहा करने के दिए थे निर्देश-

मामले में लगाई गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने नर्मदापुरम एसपी को प्रदर्शनकारियों को कोर्ट में पेश करने या रिहा करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को नोटिस भी जारी किया था।

वैध टिकट होने के बावजूद उतारा-

गोवा निवासी याचिकाकर्ता सार्दुल जितेंद्र बुआ ने याचिका में बताया था कि वह अपनी बहन प्रीति और अन्य साथियों के साथ दिल्ली जा रही थीं। सभी के पास ट्रेन की वैध टिकटें थीं, इसके बावजूद इटारसी में उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया और जिला पुलिस को सौंप दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak