जबलपुर। जबलपुर से संचालित होने वाली उड़ानों के शीतकालीन शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी 25 अक्टूबर 2026 से 25 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई जाने वाली उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है।
नई समय-सारिणी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E065 सुबह 9:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी और सुबह 9:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं, एलायंस एयर की फ्लाइट 910737 सुबह 10:05 बजे आएगी और 10:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।
बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6586 दोपहर 12:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे रवाना होगी। इसी तरह, हैदराबाद (शमशाबाद) जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6291 शाम 4:55 बजे आएगी और 5:25 बजे उड़ान भरेगी।
शाम की उड़ानों में दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E0662 शाम 6:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 6:50 बजे रवाना होगी। वहीं, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 06E0792 शाम 7:10 बजे आएगी और 7:40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान का समय अवश्य सुनिश्चित कर लें।
