जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने सोमवार की रात आपराधिक गतिविधियों से जुड़े बदमाशों की गुंडा परेड ली। इस परेड में सिहोरा के छटे बदमाशों को थाने बुलवाकर उनके जानकारी एकत्र की। बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी खंगालने के बाद उन्हें जाने दिया, साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे फिर आपराधिक वारदात में शामिल हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिहोरा टीआई विपिन सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह परेड ली गई है। इसमें निगरानीशुदा, आदतन और अन्य वारदातो ंको अंजाम देने वाले बदमाशों को शामिल किया गया है। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो जेल से हाल ही में छूट कर आए थे। पुलिस ने सभी बदमाशों की गतिविधियों संबंधी जानकारी जुटाई और उन पर नजर रखने के साथ थाने में उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही है।
