khabar abhi tak

बड़ी खेरमाई में दर्शन करने पहुंची राजस्थान की महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
राजस्थान से जबलपुर का दशहरा देखने आई राजस्थान की एक महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा दिया गया। यह वारदात बड़ी खेरमाई मंदिर में मां देवी के दर्शन के दौरान अज्ञात महिला ने की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला की छानबीन की जा रही है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात राजस्थान से आई लता सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व देखने अपनी बहन आशा सेन के यहां गढ़ा कछपुरा जबलपुर आई है। 19 अक्टूबर को वह अपने बेटे गौरव सेन, छोटी बहन, बहन की बेटी के साथ बड़ी खेरमाई मंदिर हनुमानताल दर्शन करने रात लगभग 8 बजे आई थी। मंदिर में काफी लम्बी लाईन लगी थी। रात लगभग 8-30 बजे माताजी के सामने बनी शिव प्रतिमा के पास पहुंची, तभी पीछे से अज्ञात महिला ने उसके गले मे पहना सोने का मंगलसूत्र. जिसमेें मोतियों के दाने व पेंडल लगा था, गले से निकालकर चोरी कर लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak